मॉल के गेट पर गोली मारकर ट्रैक्टर चालक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-47 में आईएलडी मॉल के गेट पर गोली मारकर ट्रैक्टर चालक की हत्या की गई है। वह मलबा उठाने के लिए ट्रैक्टर को लेकर

गुरुग्राम के सेक्टर-47 में आईएलडी मॉल के गेट पर गोली मारकर ट्रैक्टर चालक की हत्या की गई है। वह मलबा उठाने के लिए ट्रैक्टर को लेकर मॉल में जा रहा था। इसी के चलते झगड़ा हुआ था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान घामडोज गांव के रहने वाले दीपक से हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल मिली है।

बहरामपुर गांव के रहने वाले सहवाग ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने 23 वर्ष के भाई वसीम के साथ सुभाष चौक के निकट आईएलडी मॉल में कंस्ट्रक्शन के मलबे को हटाने के काम में लगा था। बुधवार की देर रात करीब 1:30 बजे वसीम मलबा हटाने के लिए ट्रैक्टर लेकर अंदर जा रहा था। इसी के चलते मॉल के गेट के पास पान की दुकान लगाने वाले मनोज ने ट्रैक्टर को अंदर नहीं लेकर जाने के लिए कहा।

उसके साथ 2 युवक प्रियांशु और आरिफ भी थे। झगड़े से पहले मॉल में कंस्ट्रक्शन का कार्य कर रहे ठेकेदार निरंजन के साथ झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। सहवाग ने पुलिस को कहा कि उसने अपने ट्रैक्टर को मलबा भरने के लिए अंदर लगवा दिया और मलबा भरने के लिए अपने छोटे भाई वसीम और लेबर को छोड़कर बाहर आ गया।

कॉल कर साथियों को बुलाया
कुछ देर बाद ही वसीम ने अपने भाई सहवाग को कॉल करके बताया कि बाहर झगड़ा करने वालों ने अपने बाकि के साथियों को बुलाया है। काले रंग की स्कोर्पियो गाड़ी में आए लोग मारपीट तथा गाली-गलौज कर रहे हैं। जब सहवाग अंदर गया ताे वहां खड़े युवकों ने जान से मारने की नियत से पिस्टल से उस पर गोली चला दी पर एकदम नीचे बैठने से वह बच गया। जिसके बाद उस युवक ने दूसरा फायर वसीम पर किया। गोली वसीम के पेट में लग गई।

इलाज के चलते ले जाते वक्त उसकी मृत्यु हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त विशाल ने कहा कि ट्रैक्टर चालक को गोली मारने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!