दर्दनाक हादसा: स्कूटी सवार जीजा-साले को ट्रक ने रौंदा, चली गई जान

यूपी के बुलंदशहर में शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बिसर के रहने वाले 60 साल के वेदपाल सिंह प्राइवेट फर्म में काम करते थे। पिछले

यूपी के बुलंदशहर में शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बिसर के रहने वाले 60 साल के वेदपाल सिंह प्राइवेट फर्म में काम करते थे। पिछले दिनों वह हापुड़ जनपद के गांव कंदौला के रहने वाले जो की अपने बहनोई 65 साल के ऋषिपाल सिंह के घर गए थे। ऋषिपाल सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक थे।

रविवार की सुबह वह दोनों स्कूटी पर सवार होकर गांव नगला जा रहे थे। बताया गया कि वह दोनों जब वलीपुरा नहर मोड़ के पास आये तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें वह दोनों लहूलुहान होकर गिर गए। जबकि, आरोपी ट्रक चालक और चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग निकले।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित बता दिया। पुलिस ने दोनों की पहचान कर घरवालों को मामले की जानकारी दी। घरवाले जिला अस्पताल गए, जहां उनका रो-रो के काफी बुरा हाल था।

पुलिस ने दोपहर के बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को सौंप दिए। जिन्हें वह अपने साथ घर ले गए हैं। हालांकि, देर शाम को कोई तहरीर नहीं हुई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। पर, अभी चालक नहीं पकड़ा गया है।

मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की। ट्रक को कब्जे में लिया है। जल्द ही आरोपी चालक की भी पहचान कर उसकी गिरफतारी कर ली जाएगी। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को दिए गए हैं

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!