दिल्ली एनसीआर

नोएडा के सेक्टर 132 में टावर क्रेन का रस्सा टूटने से मजदूर की दर्दनाक मौत

घायल मजूदरों को इलाज के लिए सेक्टर 128 स्थित जेपी अस्पताल ले जाया गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल मजदूर संतोष की मौत हो गई।

नोएडा के सेक्टर 132 में शुक्रवार के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां प्लॉट नंबर 11, 12 व 13 स्थित कृष्णा बिल्ड स्टेट कंपनी के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट ट्रिलियम में टावर क्रेन का रस्सा टूट जाने की वजह से पांच मजदूर घायल हो गए। मजूदरों का इलाज करवाने के लिए सेक्टर 128 स्थित जेपी अस्पताल ले जाया गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल 22 वर्ष के मजदूर संतोष की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक़, मृतक संतोष कुमार यादव पुत्र जयराम, कोरिया टोला मिरासी थाना गुलवारा मधुबन, जिला पूर्वी चंपारण, बिहार का रहने वाला था। यहां मृतक संतोष ग्राम शाहपुर पानी की टंकी के पास 128 सेक्ट नोएडा में रह रहा था

अन्य घायलों में 20 वर्ष के अशोक कुमार पुत्र चंद्रशेखर निवासी थाना गुलवारा मधुबन जिला पूर्वी चंपारण बिहार कुमोद (21) पुत्र उमाकांत राय निवासी जिला पूर्वी चंपारण बिहार, और 21 वर्ष के कमोद कुमार पुत्र नगीना राय निवासी जिला पूर्वी चंपारण बिहार और अन्य घायल 35 साल के दिनेश यादव पुत्र किशन यादव निवासी बिहार का जेपी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Aadhya technology

यह भी पढ़े: मंगोलपुरी इलाके में बाइक छू जाने पर दो पक्षों के बीच चाकूबाजी, एक की मौत

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक पहुंचाते है

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button