दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर महंगा होगा सफर, एक अप्रैल से लागू नए दाम

देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-सोहना रोड हाईवे तथा मुंबई एक्सप्रेसवे का सफर अब इस एक अप्रैल से और भी महंगा

देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-सोहना रोड हाईवे तथा मुंबई एक्सप्रेसवे का सफर अब इस एक अप्रैल से और भी महंगा हो जाएगा। बता दें, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे कार चालकों को 5 रुपये अधिक देना होगा। वहीं, सोहना रोड हाइवे के घामडोज टोल पर कार का एक तरफ का टोल बढ़कर 125 रुपये हो जाने वाला है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस के टोल पर 5 प्रतिशत टोल दरों में इजाफा होगा। यह टोल दरें आगामी 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद शुरू हो जायेगा।

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर खेड़कीदौला से रोज कम से कम सवा लाख लोग निकलते हैं। ऐसे में एक अप्रैल से इन लोगों को पांच रुपये ज्यादा भरने होंगे। कार जीप का मंथली पास 930 रुपये का बनेगा। जबकि, व्यावसायिक वाहनों का पास 1225 रुपये का बनेगा। इससे गुरुग्राम-मानेसर-अलवर का आवजाही महंगा होगा। टोल के दाम बढ़ने से बसों के दाम में भी बढ़ोत्री होगी। इससे लोगों की जेब पर काफी भार पड़ेगा।

लोगों ने कहा कि खेड़कीदौला टोल का दाम में बढ़ोतरी नहीं करनी चाहिए। वहीं, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर कार का टोल 25 रुपये और लाइट व्हीकल का 35, मिनी बस का 35 होगा।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!