टीटीई ने पार की सभी हैवानियत की हदें, महिला को ट्रेन से दिया धक्का

हाल ही में झेलम एक्सप्रेस में टीटीई ने कथित रूप से एक महिला को चलती ट्रेन से धक्का दिया था। जिसकी वजह से महिला का पैर और कूल्हा

हाल ही में झेलम एक्सप्रेस में टीटीई ने कथित रूप से एक महिला को चलती ट्रेन से धक्का दिया था। जिसकी वजह से महिला का पैर और कूल्हा दोनों ही टूट गया था। जीआरपी थाना पुलिस ने हत्या के मामले को दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू की। पुलिस द्वारा अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार, एसजीएम नगर की रहने वाली 40 साक की भावना झाड़ू-पोंछा लगाने का काम करती हैं। 29 फरवरी को वह झांसी के लिए फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर आई थीं। दोपहर लगभग 12:15 बजे ट्रेन के रुकने पर एसी कोच में चली गईं। इसी बीच वहां टीटीई आ गया। टीटीई ने महिला से कोच को उतरने के लिए बोला। इस बीच ट्रेन चल पड़ी। महिला ने बताया कि वह जल्दबाजी में एसी कोच में आ गयी। अगला स्टेशन आने पर वह उतर जाएगी।

टीटीई महिला पर चलती ट्रेन से ही उतरने को बोलने लगा। पहले टीटीई ने महिला का बैग फेंका। फिर महिला को भी धक्का दिया। इससे महिला का पैर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया। हादसे में महिला का पैर और कूल्हा टूटा। महिला की बेटी अपनी मां को लोगों की सहायता से अस्पताल ले गई। जिसके बाद एनआईटी-तीन में ईएसआई मेडिकल कॉलेज में ले गए। शनिवार को महिला को आईसीयू सामान्य वार्ड में भर्ती किया।

पीड़ित महिला ने बताया कि टीटीई ने हैवानियत की सभी हदें पार की थीं। उसके पास सामान्य कोच का टिकट था। उसने टीटीई से जुर्माना लगाने का भी विनती की था। न तो जुर्माना लगाया न ही उसे अगले स्टेशन पर उतरने दिया। टीटीई की हैवानियत के कारन से उसकी यह हालत हुई है।

यह भी पढ़ें: टीचर पोस्ट पर गवर्नमेंट जॉब प्राप्त का ये अवसर हाथ से न जाने दे, जल्द करले आवेदन

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!