कोंडली नहर में नहाने गए दो भाइयों की डूबने से मौत, तलाश जारी

यमुनापार के कोंडली नहर में नहाने गए दो भाईयों में डूबने की वजह से एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे भाई की तलाश भी चल रही है। पुलिस को

यमुनापार के कोंडली नहर में नहाने गए दो भाईयों में डूबने की वजह से एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे भाई की तलाश भी चल रही है। पुलिस को मामले की सूचना देने वाले ने बताया कि 3 लड़के नहाने गए थे। जिसमें तीसरा बाहर ही इंतजार कर रझा था, जिसके चलते वह बच गया।

कॉल करने वाले ने कहा कि रवि (15 साल), भीम (13 साल) और देव (11 साल) सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। वह कोंडली नहर में नहाने लगे। जिनमें से दो लड़के रवि तथा भीम नहर में नहा रहे थे और देव बाहर ही इंतजार कर रहा था। नहाते हुए दोनों लड़के नहर में डूब गए। फिलहाल, पुलिस और गोताखोरों की टीम एक किशोर की नहर में तलाश कर रही है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!