मामा ने की मासूम से दरिंदगी, विरोध करने पर दी मौत की सजा
गाजियाबाद क्षेत्र के केला भट्टा में शुक्रवार देर रात साथ में रहने वाले चचेरा ममे में शराब के नशे में हैवान बनकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया

गाजियाबाद क्षेत्र के केला भट्टा में शुक्रवार देर रात साथ में रहने वाले चचेरा ममे में शराब के नशे में हैवान बनकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। चचेरे मामा ने छह साल की भांजी को अपने घर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। जब बच्ची ने इस बात का विरोध किया और मामा से शिकायत करने की बात बोली तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। और बच्ची का शव को मामा के घर पर एक कमरे में फेंक दिया।
बच्ची के मामा में कहा कि उनकी बहन शहीद नगर की निवासी है। 15 दिन से भांजी उनके साथ रह रही थी। शुक्रवार रात लगभग नौ बजे साथ में रहने वाले इमरान ने भांजी को बीड़ी मंगवाने के लिए बुलाया। काफी वक्त वह नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की। रात 12 बजे तक उन्होंने बच्ची को ढूंढा, लेकिन न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने कहा शुक्रवार रात को एक बच्ची के गुम होने की जानकारी प्राप्त हुई। जांच में यह पता चला कि लगभग नौ बजे पड़ोस वाले इमरान ने भांजी को बीड़ी के बहाने से घर पर बुला लिया। जिसके बाद उसे मिठाई खिलाई और उससे अश्लील हरकत को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। डीसीपी ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जांच की जा रही है।
बच्ची के मामा ने बताया कि पुलिस के आने पर आरोपी के कमरे की तलाशी ली गई तो उसके कमरे में हेलमेट में बच्ची की चप्पल मिली। वहीं एक तोलिया भी मिला है। जिससे उसने बच्ची का गला दबाया। इससे साफ ही उसने ही बच्ची की हत्या की है।










