/* */

गुरुग्राम में महिला ने पिल्ले पर तेजाब गिराया, पुलिस ने मामला किया दर्ज

गुरुग्राम में सिटी थाना क्षेत्र में एक महिला ने कुत्ते के पिल्ले पर तेजाब से जलाने की कोशिश की। बेजुबानों के लिए काम करने वाली

गुरुग्राम में सिटी थाना क्षेत्र में एक महिला ने कुत्ते के पिल्ले पर तेजाब से जलाने की कोशिश की। बेजुबानों के लिए काम करने वाली एक औरत को जब इसकी जानकारी मिली तो वह उसी वक्त वहां पहुंची तथा उसने पुलिस को इस बात की शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गयी शिकायत में राजीव नगर के निवासी सुमन मिश्रा ने कहा कि वह पिछले 30 वर्ष से बेजुबानों की सेवा किया करती हैं। 20 फरवरी की शाम को कम से कम 4 बजे उन्हें जानकारी मिली कि भीम नगर की एक महिला अनीसा ने बेजुबानों पर काफी अत्याचार किया जा रहा है।

अनीसा ने एक पिल्ले पर तेजाब फेंक कर जला दिया है। जिसके साथ ही क्षेत्र में घूमने वाली गाय पर भी गर्म पानी उबालकर फेंका गया है। इस पर उन्होंने पुलिस को इस मामले की शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: जूनियर अकाउंडेंट, पोस्ट के लिए एडमिट कार्ड लागु , परीक्षा तिथि 11 फरवरी को

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!