दिल्ली की सड़कों पर महिला मदद के बहाने रोकती, फिर दिखातीं असली रूप

देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर आज कल महिलाओं का एक गैंग सक्रिय है। यह गैंग की महिलाएं वाहन चालकों द्वारा मदद लेने के बहाने सड़क

देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर आज कल महिलाओं का एक गैंग सक्रिय है। यह गैंग की महिलाएं वाहन चालकों द्वारा मदद लेने के बहाने सड़क पर रोकती है उसके बाद उनके गहनों पर हाथ साफ करती हैं। दिल्ली से ऐसी दो वारदात सामने आ चुकी है। जिसके बाद पुलिस टीम काफी सतर्क हो गई है और महिलाओं की तलाश में लगी हुई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि निजी नौकरी वाले अभिलाष कुमार 1 अप्रैल को कनॉट प्लेस से सागरपुर अपने घर जा रहे थे। क्रिबी प्लेस के पास एक लालबत्ती पर जाम था। दो महिलाएं उनके पास गयी और लिफ्ट मांगनी शुरू हुई। अभिलाष ने सुको लिफ्ट देने से मना कर दिया। इसी के चलते दूसरी महिला उनकी और बढ़ने लगी। पीड़ित ने हाथ का इशारा उन्हें रोकने का प्रयास कर रही। इतने में महिला ने उनकी अंगुली से अंगूठी झपट ली। पीड़ित जब बाइक रोक कर उन्हें पकड़ते तब तक वह वहां से भाग गईं। शिकायत पर दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, दूसरी घटना तीन अप्रैल को समयपुर बादली इलाके की है। झज्जर हरियाणा निवासी मनीष कुमार पीतमपुरा से अपनी कार से अलीपुर जा रहे थे। जीटीके रोड गुरुद्वारा के पास दो महिलाओं ने हाथ दिखाकर कार को रुकने का इशारा किया।

पीड़ित ने कार को रोककर शीशा उतारने के बाद महिलाओं से कार रोकने का कारण पूछा। एक महिला ने बताया कि उसके बच्चे की तबीयत खराब है और मदद करने के लिए कहा। पीड़ित ने सौ रुपये निकाल कर दे दिए, लेकिन महिलाएं रुपया लेने से इंकार कर वहां से जाने लगी। दोनों नजरों से ओझल हो गई। उन्हें बाद में अहसास हुआ कि उनके गले से चार तौले की सोने की चेन गायब है। उन्होंने तुरंत पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!