IGI एयरपोर्ट पर महिलाओं ने संभाली कामकाज की डोर, दिया ‘Pink Shift’ नाम
आईजीआई एयरपोर्ट के संचालन से जुड़ी एजेंसी डॉयल ने महिला दिवस को एक अलग तरीके से मनाते हुए अपने काम की पूरी शिफ्ट महिलाओं

आईजीआई एयरपोर्ट के संचालन से जुड़ी एजेंसी डॉयल ने महिला दिवस को एक अलग तरीके से मनाते हुए अपने काम की पूरी शिफ्ट महिलाओं को देदी है।
डॉयल ने एयरपोर्ट के हर काम की जिम्मेदारी महिलाओं को 8 घंटे के लिए दी गयी है। डॉयल की इस पहल की सभी ने तारीफ की। महिलाओं ने संचालित की इस पूरे शिफ्ट को पिंक शिफ्ट का नाम दिया।
डॉयल के मुताबिक, यह पहल विमानन उद्योग में महिलाओं की बढ़ हुई भूमिका को दर्शाने वाला कदम था। इससे महिलाओं में निहित विशिष्ट कौशल और कार्य के प्रति उनके दृष्टिकोण को पहचानने में मदद मिलेगी।
विमानन क्षेत्र में विविधता को बढ़ावा
इसके साथ ही इससे विमानन क्षेत्र में विविधता से भरे नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य न केवल परिचालन दक्षता को बढ़ाना है बल्कि इसे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
यह भी पढ़ें: टीचर पोस्ट पर गवर्नमेंट जॉब प्राप्त का ये अवसर हाथ से न जाने दे, जल्द करले आवेदन










