Yamuna Expressway: कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, 12 गाड़ियां आपस भिड़ी
कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को हुआ बड़ा हादसा। नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के पास 12

कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को हुआ बड़ा हादसा। नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के पास 12 वाहन एक दूसरे से टकराए। हादसे में काफी लोग घायल हो गए। हादसे के कारन से एक्सप्रेस वे पर काफी लंबा जाम लग गया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही जेवर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर गयी।
अगरा में भी टकराए वाहन
उधर, आगरा में बुधवार को तड़के कोहरे के कारन से कम से कम एक दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक की मृत्यु हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग काफी घायल हो गए। वाहन टकराने के बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के झरना नेशनल हाईवे का था।
हादसे में एक मुर्गी लदी हुई गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई। मौके पर एकत्र रस्ते में जा रहे लोगो की भीड़ मुर्गी लूटने में लग गई। कई लोग गाड़ी से मुर्गी लूट कर चले गए। वहीं अन्य क्षतिग्रस्त वाहनों से लोग सामान लूटते हुए दिखाई दिए। किसी ने ऐसा करते हुए वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









