पिटाई का बदला लेने के लिए युवक की हत्या, दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात

देश की राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में पिटाई का बदला लेने के लिए एक शख्स की पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान

देश की राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में पिटाई का बदला लेने के लिए एक शख्स की पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सौरव उपाध्याय उर्फ ऋषि के रूप में हुई है। दरअसल सौरव ने अपने दोस्तों के साथ मिल आरोपी प्रवेश कुमार और उसके बाकि साथियों
की पिटाई कर दी थी। जिसका बदला लेने के लिए सौरव को मौत के घाट उतार दिया गया।

पुलिस ने यह मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी के साथ दो लड़कों को और गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी शिनाख्त प्रवेश कुमार उर्फ बिट्टू और अरमान खान से हुई है। पुलिस ने बाकी हमलावरों की भी पहचान की। अब उनकी तलाश में छापेमारी चल रही है।

पुलिस के अनुसार, सौरव अपने घरवालों के साथ सागरपुर का निवासी था। उसके परिवार में पिता विजय उपाध्याय, मां, बड़ा भाई गौरव उपाध्याय और एक बहन भी है। सौरव अपना काम करता था। सोमवार देर रात को पुलिस को अस्पताल से इस मामले की जानकारी मिली कि एक युवक को मारकर हत्या की। जख्मी हालत में उसे पास के अस्पताल लेकर गए थे ।

सूचना प्राप्त होते ही जनकपुरी थाना पुलिस वहां पर पहुंची। वहां पर पुलिस को सौरव का बड़ा भाई मिला। जिसने बताया कि गली नंबर-3, मोहन ब्लॉक, सागरपुर के एक घर में सौरव की पिटाई हुई। उस पर डंडों से हमला किया गया था। गौरव से पूछने के बाद टीम घटना स्थल पर गयी।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!