दिल्ली एनसीआर

युवक ने जहर खाकर डाला वीडियो, मोके पर पुलिस ने बचाई जान

ग्रेटर नोएडा के दादरी के मोहल्ला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, नादरगंज के रहने वाले युवक ने पत्नी और ससुराल वालों

ग्रेटर नोएडा के दादरी के मोहल्ला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, नादरगंज के रहने वाले युवक ने पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर जहर खा लिया। युवक ने जहर खाने का वीडियो बना दोस्तों और सोशल मीडिया पर भी वीडियो अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर सुचना मिलने पर पुलिस उसके घर पहुंची। उसे नजदीक अस्पताल कराया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साल 2019 में मोहल्ला नादरगंज के रहने वाले युवक की शादी गाजियाबाद की युवती के साथ हुई थी। मंगलवार को युवक ने पेपर में रखा हुआ जहर खाने का वीडियो सभी दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर किया। उसने यह आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने दो बार गर्भपात करवा लिया है। जिसके बाद पत्नी ने गर्भपात का आरोप पति और सास पर लगाया और मारपीट, दहेज की मांग तथा बाकि संगीन धाराओं भी रिपोर्ट में दर्ज करा दी। इससे वो बेहद परेशान हो गया। पत्नी और सुसराल वालों की प्रताड़ना से आत्महत्या की।

जैसे ही पुलिस को वीडियो का पता चला, उसी वक्त पुलिस टीम जांच कर युवक के घर पर पहुंची। युवक बेहोश था। कम से कम एक घंटे के बाद वहां पुलिस गयी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Related Articles

Back to top button