दिल्ली में मोबाइल टावर से कूद युवक ने दी जान, ये है सुसाइड की वजह
दिल्ली एनसीआर के मीठापुर चौक में एक मोबाइल टावर से एक युवक ने कूदकर खुदखुशी की। उसको गले की बीमारी भी थी। युवक की मृत्यु से घरवालों

दिल्ली एनसीआर के मीठापुर चौक में एक मोबाइल टावर से एक युवक ने कूदकर खुदखुशी की। उसको गले की बीमारी भी थी। युवक की मृत्यु से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दक्षिण पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने कहा कि सोमवार को पौने दो बजे पुलिस को इस बात की जानकारी मिली की मीठापुर चौक पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा हुआ है और वह वहां से कूदने की कोशिश कर रहा है। जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर गयी और जैसे ही पुलिस ने उसे उतरने के लिए आवाज दी, पर वह नीचे नहीं उतरा और टावर से कूद गया। इससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने जांच की तो उसकी शिनाख्त मीठापुर गांव के लोकेश से की। मृतक के भाई दयाराम ने कहा कि उसके गले में दिक्कत थी और वह खाना भी सही से नहीं खा रहा था। इससे वह काफी परेशान रहता था और इसी के चलते उसने अपनी जान दी है।









