पुणे से लैपटॉप चोरी कर गुरुग्राम में बेचने लगे थे युवक, ऐसे हुए गिरफ्तार
देश में चोरी की वारदात कम होने का नाम ही नही ले रहे, इसी के चलते पुणे से लैपटॉप चोरी कर गुरुग्राम में बेचने की ताक में घूम रहे तीन लड़को को

देश में चोरी की वारदात कम होने का नाम ही नही ले रहे, इसी के चलते पुणे से लैपटॉप चोरी कर गुरुग्राम में बेचने की ताक में घूम रहे तीन लड़को को अपराध शाखा मानेसर ने नरसिंहपुर के पास से पकड़ लिया है। आरोपियों की जानकरी के आधार पर उनको अपनी हिरासत में लेकर पुलिस ने उनके कब्जे से एक क्रेटा कार और चोरी के कम से कम 15 लैपटॉप बरामद किए हैं। इन सभी लैपटॉप की एफआईआर महाराष्ट्र में दर्ज हजो रखी हैं।
आरोपियों की शिनाख्त अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के निवासी कर्मबीर, अभिषेक और अतुल शर्मा से हुई है। पुलिस टीम ने क्रेटा गाड़ी में आये आरोपियों से गाड़ी के रखे लैपटॉप के बारे में पूछा तो इनसे जुडी हुए वैध दस्तावेज नही पेश किये और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दिए, पुलिस टीम ने जब लैपटॉप से जुडी हुई जानकारी एकत्रित की तो पता चला की पकड़े गए लैपटॉप पुणे से चोरी हुए है, जिसके सम्बन्ध में 13 जनवरी को थाना सिहंगड रोड, पुणे (महाराष्ट्र) में धारा 407 IPC के तहत केस दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें: जूनियर अकाउंडेंट, पोस्ट के लिए एडमिट कार्ड लागु , परीक्षा तिथि 11 फरवरी को










