सरकार की खामोशी से नाराज़-25 महीनों से बेरोज़गार मार्शलों का प्रदर्शन जारी
दिल्ली के सिविल डिफ़ेन्स बस मार्शल पिछले 25 महीनों से बेरोज़गारी का सामना कर रहे हैं और उसी लंबे इंतज़ार का दर्द अब उनके शांतिपूर्ण ....

सरकार की खामोशी से नाराज़- 25 महीनों से बेरोज़गार मार्शलों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी
दिल्ली के सिविल डिफ़ेन्स बस मार्शल पिछले 25 महीनों से बेरोज़गारी का सामना कर रहे हैं और उसी लंबे इंतज़ार का दर्द अब उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन में साफ दिखाई देता है। वर्षों तक दिल्ली की बसों में यात्रियों की सुरक्षा संभालने वाले ये मार्शल आज एक बार फिर सड़क पर उतरे, लेकिन इस बार उनका अंदाज़ टकराव वाला नहीं, बल्कि उम्मीद से भरा हुआ था। इससे पहले CP पर कटोरा लेके भी प्रदर्शन किया मगर सुनवाई कुछ नहीं हुई|
धरने पर बैठे कई मार्शलों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली की सेवा दिल से की है-महामारी हो या सामान्य दिन-हमेशा सुरक्षा को प्राथमिकता दी। लेकिन पिछले दो साल से उन्हें नौकरी से हटा दिया गया। उनका कहना है कि उनकी आवाज़ अब सरकार तक पहुँच रही है और उन्हें भरोसा है कि BJP सरकार उनकी समस्याओं पर कुछ न कुछ ज़रूर करेगी।
एक मार्शल ने कहा, हमने कभी कानून नहीं तोड़ना चाहा। हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि हमारी बात सुनी जाए। वही दूसरी ओर कुछ का कहना है की सरकार को बहुत ज़्यादा समय हो गया है तो उनको एक्शन लेना चाहिए| हमारा भी परिवार है और हम ऐसे बेरोजग़ार कब तक रहेंगे, और कब तक दोस्त और रिश्तेदार हमारी मदद करेंगे |
अब अगर धरने की बात की जाए तो, धरने की खास बात यह रही कि बस मार्शल्स ने इस बार शांति पूर्वक प्रदर्शन करना ठीक समझा और शांति से सर्कार तक अपनी बात उजागर करने का निर्णय लिया। प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर और बैनर के ज़रिए अपनी मांगें रखीं और साथ ही साथ सारे कागज़ जिसमे पार्टी से सम्बंदित नेता ने जो भी उनसे वादे करे थे की उनको रोजगार 60 दिनों में दिया जाएगा|
मार्शलों का कहना है कि वे संवाद के रास्ते समाधान चाहते हैं। “हमें विश्वास है कि सरकार तक हमारी बात पहुँच चुकी है। उम्मीद यही है कि जल्द कोई सकारात्मक कदम सामने आएगा,”|
एक और मार्शल ने कहा- धरना जारी है, लेकिन उसके साथ एक उम्मीद भी चल रही है—कि सरकार सुन रही है, और शायद जल्द ही कोई ठोस फैसला इस लंबे संघर्ष को राहत में बदल दे और हम लोगों को जल्द ही बेरोज़गारी से राहत मिले |









