Delhi Corona Bulletin: जानें आज दिल्ली में कोरोना के आए कितने नए मामले

Delhi Corona Bulletin: जानें आज कोरोना संक्रमण की वजह से कितने लोगों की हुई मौत और कितने मरीज़ों ने किया कोरोना से रिकवर

8 सितंबर मंगलवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 41 नए मामले दर्ज किए गए है। जबकि कोरोना से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 13 है। राहत की बात यह है कि राजधानी में आज कोरोना संक्रमण के कारण एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

कल के मुकाबले दिल्ली में अब कोविड के सक्रिय मामलो की संख्या बढ़कर 414 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 107 कोरोना के रोगियों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है जबकि 259 मरीज़ों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, 07 रोगियों का इलाज कोविड केयर सेंटरों में भी हो रहा है।

दिल्ली में 08 सितंबर को 51328 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट कंडक्ट कराए गए हैं। इसी के साथ 23751 व्यक्तियों के रैपि़ड एंटीजन टेस्ट कंडक्ट किए गए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 26197400 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट कंडक्ट किए जा चुके हैं।

08 september delhi covid update

राजधानी दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1438082 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 1412585 कोरोना मरीज़ ठीक हो चुके हैं।

Radhey Krishna Auto

बीते 24 घंटे में कुल 172894 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिनमें से 114780 लोगों को पहली और 58114 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। अभी तक राजधानी में कुल 14423995 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिनमें से 10248826 लोगों को पहली और 4175169 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है।

ये भी पढ़े: Gold-Silver Price Today: सोने के भाव में गिरावट, चांदी के भाव में उछाल, जानें आज का लेटेस्ट दाम

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!