जी20 शिखर सम्मेलन में दिल्ली घोषणा पत्र पर शत प्रतिशत सर्वसम्मति, जानें विस्तार से 

जी20 शिखर सम्मेलन में शनिवार (९ सितंबर) को हुए बैठक के दौरान नई दिल्ली द्वारा प्रस्तावित एक घोषणा पत्र पर सहमति बनने पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतिहास रचा गया है और उन्होंने ब्लॉक के सदस्यों को उनके समर्थन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

जी20 शिखर सम्मेलन में शनिवार (९ सितंबर) को हुए बैठक के दौरान नई दिल्ली द्वारा प्रस्तावित एक घोषणा पत्र पर सहमति बनने पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतिहास रचा गया है और उन्होंने ब्लॉक के सदस्यों को उनके समर्थन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि आम सहमति और भावना से एकजुट होकर, हम बेहतर, अधिक समृद्ध और सामंजस्यपूर्ण भविष्य के लिए सहयोगात्मक रूप से काम करने की प्रतिज्ञा करते हैं। उन्होंने समर्थन और सहयोग के लिए सभी साथी जी20 सदस्यों को आभार व्यक्त किया।

दिल्ली घोषणा पत्र यानी ‘न्यू दिल्ली लीडर्स समिट डेक्लरेशन’ के पारित होने को लेकर भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि यह घोषणा पत्र शत प्रतिशत सर्वसम्मति से पारित हुआ है। शेरपा अमिताभ कांत ने एक्स (ट्विटर) पर बताया कि दिल्ली घोषणा इन विषयों पर केंद्रित हैं-

  • -मजबूत, दीर्घकालीक, संतुलित और समावेशी विकास
  • -सतत विकास लक्ष्यों पर आगे बढ़ने में तेज़ी
  • -दीर्घकालीक भविष्य के लिए हरित विकास समझौता
  • -21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थाएं एवं 
  • -बहुपक्षवाद को पुर्नजीवित करना

जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दूसरे सत्र की शुरुआत में, प्रधान मंत्री मोदी ने नई दिल्ली नेताओं की घोषणा को अपनाने की घोषणा की, जो यूक्रेन संघर्ष पर बढ़ते तनाव और भिन्न विचारों के बीच भारत की जी20 अध्यक्षता के लिए एक महत्वपूर्ण जीत थी।

Accherishteyये भी पढ़े: G20 शिखर सम्मेलन 2023 : इन विषयों पर होगी चर्चा, जानें

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!