कंधा लगने पर 10वीं की छात्रा को गिरा कर बेरहमी से मारा, वायरल हुई तस्वीरें

राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सोमवार दोपहर एक स्कूल के बाहर लड़कियों के बीच हुए झगड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में

राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सोमवार दोपहर एक स्कूल के बाहर लड़कियों के बीच हुए झगड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के गेट पर कुछ छात्राएं एक छात्रा को जमीन पर लिटाकर बेहरहमी से पीट रहे हैं। वहां मौजूद सभी लोग तमाशबीन है। कुछ लोग खड़े होकर वीडियो बनाने में लगे हुए है। कोई भी छात्रा को इन लड़कियों से बचाने का नहीं सोच कर रहा। हैरत की बात तो तब हुई जब वीडियो साथ के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पीड़ित परिवार ने स्कूल प्रशासन से इस पुरे मामले की शिकायत की तो उन्होंने वारदात से अपना पलड़ा हटा लिया। अब पीड़ित परिवार पुलिस से शिकायत करने से मना कर रहा है। छात्रा के सिर, कमर, सीने और गर्दन में चोट लगने के साथ-साथ पूरे शरीर पर नाखून के निशान पाएं गए हैं।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहती है। वह गगन सिनेमा के पास सर्वोदय कन्या विद्यालय में 10वीं की छात्रा है। छात्रा ने आरोप लगाया कि सोमवार को जैसे ही स्कूल की छुट्टी हुई तो गेट पर एक साथ काफी छात्राएं निकलीं। 12वीं कक्षा की एक दबंग छात्रा से उसका गलती से कंधा टकरा गया।

बता दें, इस बात पर छात्रा उसे धमकाने लगी। उसके धमकाने पर विरोध करने पर वह उसे बाहर निकलकर देखने की बात बोलने लगी। जैसे ही पीड़िता बाहर निकली, अचानक सात-आठ छात्राओं के झुंड ने मिलकर पीड़िता को मारना शुरू कर दिया। पीड़िता को जमीन पर गिराकर काफी पीटा गया।

बाद में आरोपी लड़कियां बड़े ही आराम से वहां से चली गई। वीडियो में छात्राओं के बीच मारपीट के दौरान वहां खड़े लोग शोर मचाकर मजे लेने लगे। इस कई लोगों ने इसका वीडियो बनाया।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: शताब्‍दी एक्‍सप्रेस में शुरू हुई ये धसू सर्व‍िस, सफर करने वालों की हो गई बल्‍ले-बल्‍ले

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!