साइकिल पर 26 किलोमीटर का रास्ता तय कर 12 वर्षीय बच्चा पहुंचा लालकिला, खोने पर पुलिस ने की सहायता

दिल्ली के लालकिला देखने की चाहत में 12 वर्षीय बच्चा उत्तम नगर से अपनी साइकिल पर ही 26 किलोमीटर का रास्ता तय कर लालकिला पहुंच गया

दिल्ली के लालकिला देखने की चाहत में 12 वर्षीय बच्चा उत्तम नगर से अपनी साइकिल पर ही 26 किलोमीटर का रास्ता तय कर लालकिला पहुंच गया।

ख़बर के मुताबिक, शाम होने पर वह पुरानी दिल्ली की चहल पहल में खो गया और अपने घर जाने का रास्ता भूल गया।

ऐसी परिस्थिति में बच्चे ने बड़ी समझदारी के साथ पुलिस की मदद मांगी, और फिर पुलिस की सहायता से वह अपने घर पहुंचने में सफल रहा।

जानकारी के मुताबिक, वापस घर पहुंचने के बाद उसके पिता ने पुलिस अधिकारी को बताया कि पिछले महीने भी वह अपनी साइकिल लेकर घर से निकल गया था। जिसके बाद परिवार ने उसके खोने की शिकायत पुलिस से की थी।

बहरहाल, उन्होंने यह भी कहा कि इस बार भी अगर रात तक वह घर नहीं लौटता तो परिवार वाले थाने में इसकी शिकायत करते।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: जानें क्यों Wedding Season में वकील की शादी का कार्ड हो रहा है वायरल?

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!