दिल्ली में 12 वां ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तैयार, ऐसे दें ड्राइविंग टेस्ट
मारुती ने शुक्रवार को दिल्ली में अपना 12वां ड्राइविंग ट्रैक ओपन कर दिया है। ड्राइविंग लइसेंस बनवाने वाले को अब यह टेस्ट देना होगा।

दिल्ली में ड्राइविंग लइसेंस के लिए ADTT (ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक) पर ड्राइविंग टेस्ट देना अनिवार्य हो गया है। इस ट्रैक का निर्माण मारुती ने दिल्ली सरकार के सहयोग से किया है। मारुती ने शुक्रवार को दिल्ली में अपना 12 ड्राइविंग ट्रैक ओपन कर दिया है। ड्राइविंग लइसेंस बनवाने वाले हर इच्छुक व्यक्ति को अब यह टेस्ट देना होगा।
आइये जानते है ADTT (ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक) क्या है
सड़क दुर्घटना रोकने के उद्येश्य से मारुती ने 2017 में दिल्ली सरकार के साथ मिलकर ADTT तकनीक पर काम करना शुरू किया। इस तकनीक के माध्यम से एक विशेष प्रकार के निर्मित ट्रैक पर ऑटोमेटिक तरीके से ड्राइविंग टेस्ट किया जाता है। यह टेस्ट 10 मिनट के निर्धारित समय सीमा के अंदर होता है। टेस्ट में पास होने पर ही अंतिम रूप से ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया जाता है।
मारुती का मानना है कि लोग कई बार गलत तरीके से ड्राइविंग के कारण दुर्घटना का शिकार हो जाते है। इस तकनीक का प्रयोग कर यदि ड्राइविंग लइसेंस जारी किया जाये तो बहुत हद तक सड़क दुर्घटना पर काबू पाया जा सकता है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती ने शुक्रवार को कहा कि मारुति सुजुकी द्वारा परिवहन विभाग, एनसीटी ऑफ दिल्ली की भागीदारी में ADTT की स्थापना कंपनी की अपनी तरह की एक पहल है।
उन्होंने बताया कि ADTT तकनीक आने के बाद ड्राइविंग टेस्ट पास करने वालों का प्रतिशत 84 से गिरकर 34 हो गया था, जो अब बढ़कर 64 हो गया। यह एक अच्छा संकेत है।
उद्घाटन करते हुए दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव परिवहन आशीष कुंद्रा ने सुचना दिया कि इसी के साथ दिल्ली के सभी 12 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक को ऑटोमेटिक कर दिया गया है। इस तकनीक के कारण फर्जी लइसेंस बनाने वाले पर अंकुश लगेगा।










