दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म

नाबालिक ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर नशीला पेय पदार्थ पिलाकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और उसके...

दिल्ली के आदर्श नगर नगर इलाके में 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर नशीला पेय पदार्थ पिलाकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट व उसके बयान पर पुलिस दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रहती है। किशोरी के परिजनों ने 19 अगस्त को पुलिस से फोन पर दुष्कर्म की शिकायत करि थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक उसके पड़ोस में ही रहता है। दोनों के बीच दोस्ती थी। पीड़िता का आरोप है कि 19 अगस्त को आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले गया और वहां आरोपी ने उसे शीतल पेय पीने के लिए दिया। उसे पीते ही पीड़िता बेहोश हो गई।

होश आने पर अपनी हालत देखकर पीड़िता को अपने साथ गलत काम होने का अहसास हुआ। घर पहुंचने के बाद उसने अपनी मां को सारी बात बताई। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कराई और उसके बाद मेडिकल भी करवाया। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

Insta loan services

यह भी पढ़े: दिल्ली के दरियागंज इलाके में आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!