दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किया गया 15 दिन का मेडिकल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट, 4 दिन में किया 1.5 लाख ने आवेदन

उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मुताबिक़ इस अभियान के तहत 500-500 छात्रों के बैच तैयार किये जायेंगे। पहले 4 दिनों में ही इस योजना में 1.5 लाख लोगों ने आवेदन किया है।

कोरोना वायरस अपने साथ बहुत सी चुनौतियाँ लेकर आया है। इन चुनौतियों से जूझते हुए ही हमें अपनी काबिलियतों और खामियों के बारे में भी पता चला। इन्हीं कमियों को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक मेडिकल ट्रेनिंग की शुरुआत की है जिसमें हज़ारों युवाओं को कोरोना वायरस और दूसरे चिकित्सा संकटों से लड़ने के लिए तैयार किया जायेगा। इस ट्रेनिंग में 500-500 उम्मीदवारों के अलग-अलग बैच तैयार किये जायेंगे और कुल पांच हज़ार युवाओं को इसमें शामिल किया जायेगा।

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि इन युवाओं को किसी भी मेडिकल क्राइसिस से लड़ने के लिए आवश्यक बेसिक स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस कोर्स के अंदर इन छात्रों को मेडिकल असिस्टेंट के पद के लिए तैयार किया जायेगा। 2 सप्ताह के इस कोर्स को गुरु गोबिंद सिंह विश्वविद्यालय और दिल्ली सरकार की साझेदारी में शुरू किया गया है और इस पहल के लिए 5 करोड़ रूपए आवंटित किए गए हैं।

जानिए क्या-क्या ट्रेनिंग दी जाएगी
२ सप्ताह के ट्रेनिंग प्रोग्राम में लाइफ सपोर्ट, कोविड-केयर, सैंपलिंग, हार्ट फंक्शनिंग, फर्स्ट एड, होम केयर, ब्लड टेस्टिंग, आदि स्किल्स सिखाई जाएँगी।

 

 

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!