दिल्ली

Delhi Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में बड़ी ठंड, हफ्ते के अंत तक और गिरेगा तापमान

Delhi Weather Update: भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी का दौरा शुरू हो गया है जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन जारी है

Delhi Weather Update: भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी का दौरा शुरू हो गया है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन जारी है। इसमें हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, यूपी सहित राजस्थान के कुछ भागों में ठिठुरन तेज़ी से बढ़ रही है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि हफ्ते के आखिर तक तापमान गिरने की वजह से कंपकपी और बढ़ेगी। वहीँ सुबह-शाम ठंडी हवाओं का सिलसिला शुरू हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर ही 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

इसी के साथ बीते दो दिसंबर के बाद ऐसा दूसरी बार हुआ है कि अधिकतम पारा 20 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले भी तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा था।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। इसके अलावा पूरे दिन धुप खिले रहने की वजह से थोड़ी राहत मिलेगी।

बहरहाल, अगले 2 दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की वजह से ठंड का अहसास और बढ़ेगा।

 Aadhya technology

यह भी पढ़े: Gold Price Today: जानें 17 दिसंबर का सोने-चांदी का हाल

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button