Gold Price Today: 18 दिसंबर को सोना हुआ काफी सस्ता, जानें कितने गिरे दाम?

Gold Price Today: राजधानी दिल्ली में 18 दिसंबर शनिवार को सोने के दामों में देखी गई भारी गिरावट, तो वहीँ चांदी में भी आया फीकापन

Gold Price Today: पिछले दिनों सोने के दामों में (Gold Rate) काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जिसके चलते आज एक बार फिर सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शादियों के सीज़न में, सोने की कीमतों में भारी गिरावट आना , ग्राहकों के लिए सोना खरीदने का एक सुनहरा मौका है।

आपको बता दें कि दिल्ली में 18 दिसंबर शनिवार को, 1000 रूपये की गिरावट के चलते 22 कैरट गोल्ड (22K Gold) का भाव 46,850 रूपये प्रति 10 ग्राम आ पहुंचा है।

वहीँ राजधानी दिल्ली में 24 कैरट सोने में (24K Gold) आज कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिसके चलते 24 कैरेट सोने का रेट 52,200 रूपये प्रति10 ग्राम ही चल रहा है।

इसी के साथ अगर बात करें चांदी (Silver) की तो, चांदी के दामों में आज 100 रूपये की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते चांदी का रेट मार्केट में 62,200 रूपये प्रति किलो आ पहुंचा है।

Tax Partner

यह भी पढ़े: Gold Price Today: जानें 17 दिसंबर का सोने-चांदी का हाल

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!