दिल्ली के मालवीय नगर में 19 साल की युवती की मौत, पुलिस को सुसाइड का शक
देश की राजधानी दिल्ली के खिड़की गांव में 19 साल की एक युवती ने कथित रूप पर अपने घर में आत्महत्या की. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के खिड़की गांव में 19 साल की एक युवती ने कथित रूप पर अपने घर में आत्महत्या की. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि युवती को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शनिवार की दोपहर को 1.30 बजे उसे मृत बता दिया. उसने कहा कि वह बिहार के धुमाटांड भंगहा गांव की मूल के रहने थे.
दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसने दिल्ली के रहने वाली संदीप से उसकी पहली पत्नी की सहमति से सितंबर 2023 में शादी की थी. संदीप की पहली पत्नी बच्चे को जन्म नहीं दे रही थी, इसलिए दूसरी शादी की गई थी. युवती ने 5 माह पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया था.
पुलिस को घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘संदीप अपने भाई के बेटे को स्कूल से लेने के लिए शनिवार दोपहर को घर से निकला था. जब वह वापस घर पर आया तो उसने पत्नी को कमरे में बेहोशी में देखा. टीम ने घटनास्थल से चुन्नी, मोबाइल फोन के साथ सुसाइड नोट बरामद किया है.’’
सबूतों का किया जा रहा है फोरेंसिक जांच
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया, ‘‘मौके से इकट्ठा किए गए सबूतों का फोरेंसिक जांच किया जा रहा है.”
Delhi News हाल ही में हुई थी एक और आत्महत्या की घटना
हाल में 5 दिन पहले 17 दिसंबर को दक्षिण-पश्चिमी जिले के वसंतकुंज में एक महिला ने बेटे के गम में इम्पीरियल होटल की छत से कूद लगा कर जान दे दी थी. महिला दीया सैनी के 10 साल के बेटे की मृत्यु से अवसाद का शिकार हो गई थीं. इस घटना के बाद क्लब की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए थे.









