Delhi Covid Update: जानें 20 जनवरी को दिल्ली में कोरोना का हाल
Delhi Covid Update: जानें राजधानी दिल्ली में 20 जनवरी को कितने लोगों ने किया कोरोना से रिकवर और कितने लोगों को लगी वैक्सीन

गुरुवार 20 जनवरी को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 12306 नए मामले सामने आए हैं जबकि 18815 कोरोना रोगियों ने कोरोना से रिकवर किया हैं। ग़ौरतलब है कि दिल्ली में आज कोरोनावायरस से संक्रमित होने की वजह से 43 लोगों की मौत भी हुई है।
इसी के साथ दिल्ली में अब 53593 कोरोना के रोगियों का ट्रीटमेंट होम आइसोलेशन में चल रहा है और 2539 मरीज़ों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण का पाजिटिविटी रेट 21.48% रहा। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कुल 99759 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें से पहली खुराक 56272 व्यक्तियों को और दूसरी खुराक 30819 व्यक्तियों को दी गई है। राजधानी दिल्ली में अब तक कुल 2,89,35,032व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
ये भी पढ़े: देश में वैक्सीनेशन ड्राइव को पूरा हुआ एक साल, 156 करोड़ लोग हुए वैक्सीनेटेड










