दिल्ली में भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर 20 राउंड फायरिंग, एक को लगी गोली

देश की राजधानी दिल्ली के गोकलपुरी थाना क्षेत्र में फायरिंग का एक मामला सामने आया है। यहां मुकुल डीजल नाम के एक पेट्रोल पंप

देश की राजधानी दिल्ली के गोकलपुरी थाना क्षेत्र में फायरिंग का एक मामला सामने आया है। यहां मुकुल डीजल नाम के एक पेट्रोल पंप पर कुछ नकाब में आये बदमाशों ने जमकर फायरिंग की है। बाइक पर सवार होकर आए कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया गया है कि यह पेट्रोल पंप भाजपा नेता हरीश चौधरी का है। उनके भाई गौरव के मुताबिक, एक कर्मचारी को गोली लगी है। वहां पर कम से कम 20 राउंड फायरिंग की गई है। वहीं हमलावर किस गैंग के थे ये साफ नहीं हो पाया है।

एक कर्मचारी हुआ घायल
पुलिस की तरफ से जारी हुए बयान के अनुसार, मुकुल डीजल पेट्रोल पंप पर फायरिंग और एक युवक के घायल होने की सूचना मिली। रात 10.38 बजे पुलिस को एक कॉल के जरिए फायरिंग की इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद घायल अंशुल राठी को पीसीआर द्वारा जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। अंशुल के पेट पर कांच की धार वाली काफी चोटें आई हैं। वह 6 सालो से पर्यवेक्षक के रूप में कार्य कर रहा है।

दो बाइक पर आए थे बदमाश
शुरुआती जांच में पता चला है कि दो बाइक पर सवार वहां 4 लोग पेट्रोल पंप पर आए और पीछे बैठे एक युवक ने बाहर से ऑफिस केबिन पर 16 राउंड फायरिंग की। जिसके बाद एक बाइक गोकुलपुरी की तरफ और दूसरी लोनी गोल चक्कर की ओर भाग गई। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की टीम पेट्रोल पंप के सीसीटीवी का डीवीआर ले गई है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पैट्रोल पंप मालिक हरीश चौधरी हमलावरों के निशाने पर गए थे। हरीश चौधरी के ऊपर भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

गुरुवार की रात भी हुई फायरिंग
वहीं गुरुवार की रात एक अन्य मामले में भी फायरिंग की गई। बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रात करीब आठ बजे गोलीबारी हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने 45 वर्षीय स्थानीय निवासी बिजिंदर द्वारा की गई पीसीआर कॉल पर कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से दो कारतूस बरामद किए हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि एक गोली निशाने से चूक गयी थी। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सी ब्लॉक से स्थानीय लड़कों का एक समूह वहां आया और उनमें से एक ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी के पीछे का कारण दो समूहों के बीच विवाद माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!