/* */

गुरुग्राम में बनेगे 27 नए मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी LIST, हुआ नोएडा को भी फायदा

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम का झंझट जल्द ही खत्म होने वाला है. 250 से अधिक मल्टीनेशनल कंपनियों के ऑफिस वाले गुरुग्राम में

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम का झंझट जल्द ही खत्म होने वाला है. 250 से अधिक मल्टीनेशनल कंपनियों के ऑफिस वाले गुरुग्राम में जल्द ही 27 नए मेट्रो स्टेशन बनेंगे, जिससे रोड ट्रैफिक काफी कम होगा. नई मेट्रो लाइन 27 स्टेशनों को जोड़ेगी. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने इस प्रोजेक्ट की नींव रखी है. इससे 25 लाख आबादी को सुपरफास्ट कनेक्टिविटी का लाभ दिया जाएगा. साथ ही दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद तक मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर बनेगा
मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी से जाते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे तक 28.5 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर बनेगा. इस पर करीब 55 सौ करोड़ रुपये जो लागत आएगीय ये प्रोजेक्ट 4 वर्ष में पूरा होगा. इस मेट्रो परियोजना के तहत सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार, पालम विहार जैसी जगहों पर मेट्रो स्टेशन बनेंगे. गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के मुताबिक, इससे गुरुग्राम से दिल्ली और एनसीआर में नोएडा गाजियाबाद जैसे इलाकों तक बिना ट्रैफिक के सफर आसान होगा. यह शहर में प्रदूषण भी कम करेगा और नए रोजगार को बढ़ाएगा.

मिलेनियम सिटी की नई तस्वीर
19 से अधिक यूनीकॉर्न, आईटी कंपनियां, बीपीओ तथा बाकि कंपनियों के हब गुरुग्राम में हैं.27 किलोमीटर के मेट्रो एक्सटेंशन प्रोजेक्ट के साथ बसई गांव को द्वारका एक्सप्रेसवे से 1.85 किलोमीटर की मेट्रो लाइन भी बनेगा. इससे हर साल 7.5 लाख मेट्रो यात्री गुरुग्राम शहर के अंदर सफर करेंगे.

मेट्रो नेटवर्क का विस्तार
2014 तक देश में केवल 5 शहरों में 248 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क था, जो अब 24 शहरों में 1066 किलोमीटर तक फैल गया है. 970 किलोमीटर के मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. कानपुर, लखनऊ, पटना, मुंबई, गोरखपुर जैसे शहरों में मेट्रो का विस्तार हो रहा है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!