रोहिणी में युवक की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली के रोहिणी जिले के अमन विहार इलाके में 26 जून को 2 युवकों पर हुए चाकू से हमले के मामले को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सुलझा

दिल्ली के रोहिणी जिले के अमन विहार इलाके में 26 जून को 2 युवकों पर हुए चाकू से हमले के मामले को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है. इस हमले में एक युवक की मृत्यु हो गई थी, जबकि दूसरा घायल हुआ था. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयोग किए गए हथियार, वाहन तथा आरोपियों के कपड़े भी मिले हैं.

पुरानी रंजिश में दीपक और उसके भाई पर हुआ हमला

डीसीपी संदीप गुप्ता के अनुसार, यह हादसा 26 जून की शाम का है, जब दीपक नाम के एक युवक ने अपने भाई और पत्नी के साथ बाजार से वापिस आ रहे थे. इसी के चलते उन पर चाकू से जानलेवा वार हुआ. घायल हालत में दोनों को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत बता दिया, जबकि उसके भाई परवीन का इलाज जारी है.

मृतक दीपक की पत्नी ने पुलिस को दी हुई शिकायत में कहा कि आरोपी अजय तथा अमित आपस में सगे भाई हैं और रोहित उनका दोस्त है. तीनों ने पुरानी रंजिश के चलते दीपक तथा उसके देवर पर चाकू से वार किया. पीड़िता ने कहा कि उनके बीच पहले से झगड़ा चल रहा था, इस वजह से आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर अमन विहार थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई.

हत्या के तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

डीसीपी ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एसीपी अजय वेदवाल की देखरेख और इंस्पेक्टर जितेंद्र जोशी नेतृत्व में काफी टीमों का गठन किया है. जांच टीमों ने घटनास्थल तथा उसके नजदीक के इलाकों के 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साथ ही वहां के मुखबिरों की मदद से भी सुराग जुटाए. आखिरकार पुलिस के अथक प्रयासों का फल मिला और टीम ने मंगोलपुरी के रहने वाले 3 आरोपियों अजय (25), अमित (27) और रोहित (24) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध को अंजाम देने की बात कबूल की. उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, वाहन और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!