मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण 3 बच्चों ने गवाई अपनी जान

राजधानी दिल्ली के मौहल्ला क्लिनिक में कथित तौर से गलत दवाई बताने पर 3 बच्चों की मौत की खबर सामने आयी है, जिसके चलते केजरीवाल

राजधानी दिल्ली के मौहल्ला क्लिनिक में कथित तौर से गलत दवाई बताने पर 3 बच्चों की मौत की खबर सामने आयी है, जिसके चलते केजरीवाल सरकार को एक्शन में लिया गया है. आपको बता दें कि, केजरीवाल सरकार ने 3 डॉक्टरों को निकाल दिया.

खबर के मुताबिक, दिल्ली मेडिकल काउंसिल द्वारा मामले की जांच कराई जाएगी और किसी भी दोषी को छोड़ा नही जाएगा. समाचार एजेंसी के अनुसार, सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए. सरकार ने CDMO डॉ. गीता की अध्यक्षता में 4 अलग-अलग कमेटी बनाई है और साथ ही कमेटी को अगले 7 दिनों में अपनी रिपोर्ट देने को कहा.

भाजपा ने साधा निशाना:

आदेश गुप्ता ने मोहल्ला क्लीनिक पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि गलत दवाई देने के कारण से दिल्ली में तीन मासूम की मौत हो गई. इसी के साथ आदेश गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए बोला, मोहल्ला क्लीनिक एक भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुके हैं और इनमें गलत दवाई दी जा रही है, जिसेक कारण बच्चों की जान जा रही है.

खबर के मुताबिक, अभी तक 16 बच्चे बीमार हुए और 3 बच्चों की जान चली गई. 4 साल से कम उम्र के बच्चों को भी वह दवाई दी जा रही है, जो उनके लिए हानिकारक है.

आदेश गुप्ता ने कहा कि, जिस मॉडल का गुणगान केजरीवाल हर जगह जाकर करते है. उनको उस मॉडल से एक खांसी तक का इलाज़ ढंग से नहीं हो पा रहा.

जानें क्या है पूरा मामला?

7 दिसंबर को DGHS ने दिल्ली सरकार को एक पत्र में जानकारी दी कि, डिस्ट्रोमेथोर्फन सिरप के पॉइजनिंग के कारण से 16 मामले दर्ज हुए थे. जिसमे 3 बच्चों कि मौत हो गई. दरअसल पूरी जाँच होने के बाद सीरप कि क्वालिटी सही नहीं पायी गई.

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली सरकार को एक नोटिस जारी किया और कहा कि सभी मोहल्ला क्लीनिक और डिस्पेंसरी में 4 साल से कम उम्र के बच्चों को यह दवा न दी जाए.
Hair Crown

ये भी पढ़े: दिल्ली के तीस हज़ारी कोर्ट के बाथरूम में गला कटा मिला युवक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!