दिल्ली के उत्तम नगर से 3 शातिर चोर हुए गिरफ्तार, ऐसे पहुंची पुलिस

देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका जिला पुलिस के एंटी-बर्गलरी सेल ने 3 शातिर चोरों को पकड़ कर एक घर में हुई चोरी के मामले को सुलझा दिया।

देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका जिला पुलिस के एंटी-बर्गलरी सेल ने 3 शातिर चोरों को पकड़ कर एक घर में हुई चोरी के मामले को सुलझा दिया। पुलिस ने चोरों को उस वक्त पकड़ा किया जब वह चोरी के सामान को अपने ठिकाने पर बांट रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 जोड़ी सोने के झुमके, 1 जोड़ी चांदी की पायल, 1 चांदी की तगड़ी, 3 चांदी के सिक्के तथा एक सैमसंग एलईडी टीवी पाई.

द्वारका जिला पुलिस एंटी बर्गलरी सेट द्वारा गिरफ्तार 3 शातिर चोरों में से एक आरोपी नी पहले से लूट तथा आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है. दिल्ली के द्वारका पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त अर्जुन उर्फ टोटो पुत्र संतोष, चमन उर्फ शूटर पुत्र अमरपाल तथा समीर उर्फ गोलू (21 वर्ष) पुत्र दलीप रहने वाले टी-कैंप कृष्णा कॉलोनी उत्तम नगर के से हुई है.

डीसीपी द्वारका के मुताबिक, 17 फरवरी 2025 को राजपाल पुत्र रामप्रसाद निवासी टी-कैंप कृष्णा कॉलोनी उत्तम नगर दिल्ली ने चोरी का मामला दर्ज किया। राजपाल ने अपनी शिकायत में बताया कि 20 अक्टूबर 2025 की रात 2 बजे उनके घर से सोने-चांदी के गहने और एक एलईडी टीवी चोरी हो गया. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह जनकपुरी के एक शोरूम में हेल्पर का काम करते हैं और चोरी हुए सामान को कड़ी मेहनत से कमाए गए पैसों से खरीदा था.

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए थे चोर

डीसीपी के अनुसार, इस मामले की जांच में जुटी टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की. फुटेज में 3 संदिग्ध चोरी किए गए सामान को लेकर जाते हुए नज़र आये. संदिग्धों का पीछा करते हुए टीम ने स्पष्ट फोटो हासिल की, जिसे मुखबिरों से साझा किया गया. एक मुखबिर ने समीर उर्फ गोलू की पहचान की. द्वारका पुलिस ने उसके बाद पुलिस की सहायक (Sahayak) एप्लिकेशन की मदद से मोबाइल नंबर और आधार विवरण की जांच की.

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!