राजस्थान के अजमेर में करंट लगने से एक ही परिवार के 3 लोगों की हुई मौत

राजस्थान के अजमेर में एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। तेज बिजली का करंट लगने से एक ही घर के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं

राजस्थान के अजमेर में एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। तेज बिजली का करंट लगने से एक ही घर के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवती कि हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया है।

यह हादसा आज यानी बुधवार की सुबह अजमेर के केकरी गांव में हुआ। घर बनवाते वक्त अचानक करंट लगने से मां, बेटी और दामाद की जान चली गई। इस हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

तीन लोगों की गई जान

बता दें कि जिस नए घर में कार्य चल रहा था, वो प्रेमा देवी का था। प्रेमा अपनी 45 साल कि बेटी माया और 50 साल के दामाद कंवरपाल के साथ घर के निर्माण काम में हाथ बटा रही थी। तभी तीनों इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।

कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के मुताबिक हादसा पानी में करंट उतरने के कारन से हुआ। पुलिस ने हादसे की सुचना देते हुए कहा, “प्रेमा देवी तथा माया बिखरी हुई ईंटों को सही तरह से रख रहे थे। वहीं, कंवरपाल नए घर की दीवारों पर पानी मार रहा था। कंवरपाल के हाथ में पानी का पाइप था। जिस के चलते दौरान कंवरपाल ने पाइप का पानी बिजली की तार की ओर घुमा दिया।”

छोटी बेटी की हालत गंभीर
पुलिस ने बताया कि प्रेमा की छोटी बेटी भी वहां पर मौजूद थी। उसे भी करंट लगा है, हालांकि उसकी जान बच गई। वो काफी बुरी तरह से जल गई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!