काबुल से गुरु ग्रंथ साहिब के 3 सरूप दिल्ली लाए गए, देखें वीडियो

अफगानिस्तान से आ रहे तमाम भारतियों के बीच गुरुद्वारों से सिख गुरु ग्रंथ साहिब को बिल्कुल सही सलामत अपने साथ भारत लेकर आए

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से गुरु ग्रंथ साहिब के 3 सरूप को दिल्ली लाया गया है, अफगानिस्तान से आ रहे तमाम भारतियों के बीच गुरुद्वारों से सिख इन गुरु ग्रंथ साहिब को बिल्कुल सही सलामत अपने साथ भारत लेकर आए हैं। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी गुरु ग्रंथ साहिब के सरूप को दिल्ली एयरपोर्ट से अपने सिर पर रख कर पूरे सम्मान के साथ बाहर लेकर आए।

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और बीजेपी नेता आरपी सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब को ग्रहण किया था।  

खबर के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट 1956 अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल से वाया दुशांबे होते हुए दिल्ली आई है, इसमें 78 लोग सवार थे जिनमें से 25 भारतीय मुल्क के थे। बता दें कि फ्लाइट में सवार यात्री जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल और वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतह के नारे लगा रहे थे।

Tax Partner

फ़िलहाल तालिबान का अफ़ग़ानिस्तान पर कब्ज़ा करने के बाद अल्पसंख्यकों पर लगातार जान का खतरा मंडरा रहा है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, कंधार और हेरात जैसी जगहों पर अल्पसंख्यकों का लगातार भारत आना जारी है।

ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस ने ज़ब्त किया 5.50 करोड़ का गांजा और 3 तस्कर गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!