दिल्ली के पैसिफ़िक मॉल में एस्केलेटर से गिरने से 3 वर्ष के बच्चे की मौत
देश की राजधानी दिल्ली के तिलक नगर के पैसिफ़िक मॉल में एस्केलेटर की रेलिंग से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत हो गई, बुधवार को पुलिस

देश की राजधानी दिल्ली के तिलक नगर के पैसिफ़िक मॉल में एस्केलेटर की रेलिंग से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत हो गई, बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने यह सुचना दी। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मंगलवार को हुआ जब बच्चा उत्तम नगर से महिलाओं और बच्चों के साथ मॉल में मूवी देखने के लिए आया था। यह हादसा शाम करीब 5.45 बजे का है जब महिलाओं का समूह मूवी टिकट खरीदने में व्यस्त था और बच्चा एस्केलेटर के पास गया और वहां से फिसलने की कोशिश करते हुए रेलिंग से निचे गिर गया। उसे दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया, पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया, “शाम 7 बजे के आसपास डीडीयू अस्पताल से एक बच्चे के मृत हालत में लाए जाने की जानकारी मिली थी। मामले की आगे की जांच में पता लगा कि एक महिला उत्तम नगर से पैसिफिक मॉल में फिल्म देखने के लिए आई थी, उसके साथ घर की बाकि महिलाएं और बच्चे भी थे। वह शाम में करीब 5:45 बजे, जब वे टिकट आदि खरीदने में व्यस्त थे, विशाल नाम का एक बच्चा एस्केलेटर के पास गया और फिसलने का प्रयास करते हुए रेलिंग से नीचे गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”









