दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में इमारत गिरने से 4 की मौत, 2 घायल

देश की राजधानी दिल्‍ली के नरेला इंडस्ट्रीज इलाके में शुक्रवार के दिन चार मंजिला इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।

देश की राजधानी दिल्‍ली के नरेला इंडस्ट्रीज इलाके में शुक्रवार के दिन चार मंजिला इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, साथ ही इस हादसे में दो लोग घायल भी हो गए।

फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है। ऐसें में हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसी के साथ मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी को भी बुलाया गया। 

हमारी जानकारी के अनुसार, फातिमा और शहनाज नाम की दो महिलाओं को मलबे से बचाया गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

उनका इलाज खत्म होने के बाद उनकी हालत अब पहले से ठीक है। इसी के साथ शहनाज की बेटी और तीन अन्य लोग बच नहीं पाए। उन सब में शामिल नौ वर्षीय आफरीन और तीन अन्य, जिनकी पहचान रुक्या खातून, शहजाद और दानिश के रूप में हुई है, मलबे के नीचे मृत पाए गए है।

दरअलस दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार उन्हें दोपहर 2.45 बजे हादसे की सूचना मिली थी। हमारी जानकारी के अनुसार दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थी।

इसके अलावा बचाने के लिए एक जेसीबी मशीन और दो एंबुलेंस भी भेजी गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार गिरने वाला घर राजीव रतन आवास में स्थित था। यह 300-400 फ्लैटों का समूह है। बहराल, हादसे का शिकार हुआ घर पहले से ही जर्जर स्थिति में था। 

Hair Crown

ये भी पढ़े: 14 फरवरी से खुलेंगे नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!