दिल्ली में टायर में गोली मारी 4 बदमाशों को दबोचा, देखें दिल्ली पुलिस का Video

देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़े रूप से अभियान को शुरू किया। इसी क्रम में बदमाशों को पकड़ने के लिए दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़े रूप से अभियान को शुरू किया। इसी क्रम में बदमाशों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस के एक पुलिस ऑपरेशन का एक वीडियो सामने आया है। यह हादसा दिल्ली के जैतपुर में हुई है। पुलिस ने कार से भाग गए 4 बदमाशों का उन्होंने पीछा किया और टायर में गोली मारी और फिर कार में मौजूद 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

ऑपरेशन का Video आया सामने
दरअसल, दिल्ली पुलिस 4 बदमाशों का पीछा कर रही थी। पुलिस ने बदमाशों की ब्रिजा कार के टायर में गोली मारी। उसके बाद पुलिस ने कार में मौजूद सभी बदमाशों को पकड़ लिया। यह हादसा 1-2 मार्च को रात 12 बजे का है है। हादसे का वीडियो अब सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस को गुप्त सुचना मिली हुई थी कि 4 संदिग्ध युवक ब्रेज़ा कार (DL8CAP5299) में अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं और यह नाला रोड, अर्पण विहार की तरफ से आ सकते हैं। जानकारी प्राप्त पर कार्रवाई करते हुए सब-डिवीजन बदरपुर पुलिस टीम ने लोहिया पुल पर बैरिकेडिंग हुईं। रात को 12:10 बजे, पुलिस ने जब गाड़ी को रोकने का प्रयास की तो सामने बैठे युवक ने पिस्टल निकाल ली। पुलिस ने उसी वक्त प्रतिक्रिया देते हुए गाड़ी के अगले टायर पर गोली चलाई और गाड़ी को रोक दिया।

अवैध हथियार बरामद
पुलिस ने तलाशी के चलते दो अवैध हथियार पकड़ लिए। शुरआत में पता चला कि आरोपी अपराध करने की योजना बना रहे थे तथा हथियार उन्होंने मैनपुरी से खरीदे थे। जैतपुर थाना पुलिस ने चार अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो अवैध पिस्टल और दो कारतूस मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मारुति ब्रेज़ा कार भी ज़ब्त की है। आरोपियों पर पहले से काफी केस दर्ज हैं।

आरोपियों की पहचान
निशांत नागर @ निशु (29 वर्ष)– पेशे से टेंपो चलाने का काम करता है।
विक्की गुर्जर (27 वर्ष)– डेयरी फार्म में काम करता है।
कुणाल @ गोलू (25 वर्ष)– डेयरी फार्म में काम करता है।
अंकुर (27 वर्ष)– डेयरी फार्म में काम करता है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!