सहेली के घर से 40 तोले सोने पर किया हाथ साफ, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
देश की राजधानी दिल्ली के मोती नगर क्षेत्र में सहेली के घर से दो बहनों ने साजिश रच 40 तोले सोने के गहने उड़ा लिए। आरोपी ने पीड़िता को

देश की राजधानी दिल्ली के मोती नगर क्षेत्र में सहेली के घर से दो बहनों ने साजिश रच 40 तोले सोने के गहने उड़ा लिए। आरोपी ने पीड़िता को मंदिर लेकर जाने के बहाने से वह अपने साथ लेकर गई, जबकि दूसरी बहन पीड़िता के घर आकर इस घटना वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन के चलते सीसीटीवी कैमरे द्वारा से आरोपी की इस मामले की पहचान कर दोनों बहनों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से सारे गहने भी बरामद कर लिए हैं।
गिरफ्तार बहनों की शिनाख्त रणजीत नगर के रहने वाली करिश्मा और रोहिणी सेक्टर 18 की रहने वाली शिप्रा से हुई है। करिश्मा तलाकशुदा है और अपने एक बच्चे के साथ रहती है। वहीं शिप्रा शादीशुदा भी है। पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने कहा कि 18 मई को बसई दारापुर के रहने वाले 45 वर्ष की महिला ने अपने घर के अंदर एक बंद अलमारी में रखे सोने के गहने चोरी की शिकायत की।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को कहा कि यहां वह अकेली रहती है और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। उसने कुछ दिन पहले अपनी बहन के पास रखे हुए अपने हिस्से के 40 तोले सोने के गहने लेकर आई थी। उसने सभी गहनों को अलमारी में रख दी थी। शिकायतकर्ता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
जांच के चलते शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके पास गहने होने की सुचना उसके मकान मालिक तथा उसकी सहेली करिश्मा को थी। उसने कहा कि 17 मई को वह करिश्मा की बहन शिप्रा के साथ झंडेवालान मंदिर गई थी, जहां से रात 8 बजे वापस आई। अगली सुबह उसने अलमारी देखि तो उसने पाया कि उसके सोने के गहने गायब हैं।
पुलिस ने शिप्रा से फोन पर बताया की। उसने मंदिर जाने की बात कबूल कर ली, पर उसके बाद से अपना फोन बंद किया हुआ है। पुलिस को उस पर शक गहरा गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो फुटेज में करिश्मा उसमें नज़र आयी थी। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी।









