शुरू होने वाला है 41वा इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर, जानिए टिकट और पूरी डिटेल्स
ट्रेड फेयर में इस बार लद्दाख की सांस्कृतिक झलक लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा जहां पहली बार विशेष तौर से आमंत्रित किया है

दिल्ली में हर साल ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाता है जहां दुसरे राज्यों की झलक लोगों को दिखाई जाती है और बहुत सी बड़ी तादात में लोग इसमें हिस्सा लेते है। ऐसे में इस बार फिर से ट्रेड फेयर शरू हो रहा है जो 14 से 27 नवम्बर तक चलेगा। जानिए पूरी खबर
बता दें कि ट्रेड फेयर में इस बार लद्दाख की सांस्कृतिक झलक लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा जहां केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद ITPO ने लद्दाख को पहली बार विशेष तौर से आमंत्रित किया है और इस ट्रेड फेयर में वह राज्य के स्टॉल पर पर्वत मालाओं और ग्लेशियरों को दर्शाने का मौका मिलेगा। साथ ही पूरे मेले में इस बार 29 राज्य हिस्सा ले रहे है जिसमे पहली बार पांच राज्यों को पार्टनर व फोकस स्टेट बनाया गया है।
क्या है समय और तारीख ?
इस बार का 41वा इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर प्रगति मैदान में 14 से 27 नवम्बर तक आयोजन होने जा रहा है जो सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक चलेगा और नए पुराने दोनों हॉल में मेला आयोजित होगा जिनमे से कुछ स्टॉल बाहर भी लगेंगे। साथ ही नए हॉल एस-2 के ग्राउंड फ्लोर में पार्टनर व फोकस स्टेट के स्टॉल बनाए जाएंगे, एच-2 में खादी और विलेज इंडस्ट्री कमीशन और एस-4 में एमएसएमई के स्टॉल होंगे। एस-5 में थीम पैवेलियन होगा।
रिपोर्स्ट कि माने तो दिल्ली पवेलियन नई इलेक्ट्रिक बसों जैसा दिखेगा जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, ट्रांसपोर्ट, पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में किए गए प्रयासों और भविष्य में आने वाली योजनाओं की झलक देखने को मिलेगी और सड़कें, फ्लाईओवर, ब्रिज व अन्य विकास कार्य प्रदर्शित किए जाएंगे।
कितनी है टिकट ?
साथ ही दिल्ली सरकार की ई-फिल्म पॉलिसी, बाजारों के पुनरुत्थान के लिए उठाए गए कदम दिखेंगे हर बार कि तरह इस बार भी दिल्ली की संस्कृति, विरासत और यहां की ऐतिहासिक इमारतों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। मेले कि टिकट कि बात करे तो वो पुराना ही रखा गया है और पांच विजनेस डे और वीकेंड में वयस्क का टिकट 500 रुपये, नॉन बिजनेस डे में 150 रुपये, बिजनेस डे में बच्चों का टिकट 200 रुपये, नॉन बिजनेस डे में 60 रुपये होगा। सभी 14 दिन का टिकट 2,000 रुपये का मिलेगा। सीनियर सिटिजन और दिव्यांग नि:शुल्क एंट्री कर पाएंगे।
ये भी पढ़े: मारुती ने निकाली अपनी सबसे सस्ती 7 सीटर कार, 5 लाख से भी कम कीमत में उपलब्ध










