हीरोइन और प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ पकड़े गए ड्रग तस्कर और साथी सप्लायर

ड्रग तस्कर और ड्रग सप्लायर को नारकोटिक्स ने दबोचा। 45 प्रतिबंधित इंजेक्शन और हेरोइन के 53 पाउच बरामद।

आउटर डिस्ट्रिक्ट के एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड की पुलिस टीम ने एक ड्रग तस्कर और उसके साथी सप्लायर विक्की और कमल को गिरफ्तार किया है। ये दोनों मंगोलपुरी इलाके के रहने वाले हैं। इसके पास से प्रतिबंधित 45 इंजेक्शन बरामद किए गए। साथ में 53 छोटे-छोटे प्लास्टिक पाउच भी मिले, जिनमे हीरोइन भरी हुई थी।

डीसीपी परविंदर सिंह के अनुसार इंस्पेक्टर राज कुमार, सब इंस्पेक्टर विनोद, एएसआई वीरेंद्र और हेड कांस्टेबल जयप्रकाश की टीम को इसके बारे में जानकारी मिली थी। उसी जानकारी पर पहले विक्की को कंझावाला जाने वाले रोड पर ट्रेप लगाकर पकड़ा गया। इसके पास से 40 प्रतिबंधित इंजेक्शन, हीरोइन की छोटे-छोटे 30 पाउच, 32 सिरिंज, 27 निडिल और कैश भी बरामद किया गया है।

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि यह पहले से नौ अलग-अलग मामलों में शामिल रहा है। जिनमें एक्साइज एक्ट, आर्म्स आदि के शामिल हैं। पुलिस को इसने बताया कि यह कमल से यह प्रतिबंधित इंजेक्शन और हीरोइन लेता है। उसके बाद पुलिस ने कमल को भी गिरफ्तार किया, जो मंगोलपुरी का घोषित बीसी भी है। उसके ऊपर 13 मामले पहले से चल रहे हैं। कमल के पास से भी पुलिस ने 5 इंजेक्शन और 23 पाउच हीरोइन के बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में दी गई लॉकडाउन में छूट: जाने क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Tax Partner

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!