Delhi News: मायापुरी सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसे 5 लोग, अस्पताल में तोड़ा दम

Delhi News: दिल्ली के मायापुरी इलाके से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है रेवाड़ी लाइन के पास एक झुग्गी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से 5 लोगों की आग में झुलसकर मौत हो गई है।

Delhi News: दिल्ली के मायापुरी इलाके से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है रेवाड़ी लाइन के पास एक झुग्गी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से 5 लोगों की आग में झुलसकर मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि जिन 5 लोगों की मौत हुई है उनका इलाज सफदरजंग हॉस्पिटल में चल रहा था। आपको बता दें झुग्गी में रहने वाले रामछल्ला, विमल, बिट्टू के साथ-साथ पड़ोस में रहने वाली लीला और उसका पति श्रवण आग में झुलस गए थे। मंगलवार 5 अक्टूबर के दिन इलाज करवा रही लीला ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस की जाँच में पता चला है कि लीला को सुबह गैस सिलेंडर लीक होने की दुर्गंद आई और उसने अपने घर के गैस सिलेंडर की जांच की जो सही था। फिर लीला ने अपने पति के साथ दूसरी झुग्गी में रह रहे रामछल्ला के घर का दरवाजा खटखटाया और राम छल्ला ने जैसे ही लाइट जलाई उसी वक़्त घर में ब्लास्ट हुआ और सभी आग की चपेट में आ गए।

जानकारी के मुताबिक आस पास के लोगों ने आग बुझाकर घायल सभी पांच लोगों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया पर वहा से सभी लोगों को सफदरजंग हॉस्पिटल में जल्द से जल्द भर्ती करने के लिए कहा गया।

30 सितंबर को इलाज के दौरान श्रवण ने दम तोड़ दिया था। उसके बाद एक अक्टूबर को राम छल्ला की मौत हो गई। जबकि चार अक्टूबर को विमल और बिट्टू की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को लीला ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

radhey krishna auto

यह भी पढ़े:  दिल्ली में डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म 

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!