5 साल की बच्ची से पहले दुष्कर्म, फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या, कोर्ट ने सुनाई सजा
देश की राजधानी दिल्ली में 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले अपराधी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुना दी है। बता दें कि

देश की राजधानी दिल्ली में 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले अपराधी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुना दी है। बता दें कि यह मामला 2017 का है, युवक ने 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी मौत के घाट उतार दिया।
अब 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर पत्थर से उसका सर कुचलकर मामले में रोहिणी कोर्ट ने आरोपित को सजा सुनाई है। कोर्ट ने बताया कि बच्ची से क्रूरता आरोपित की मानसिकता को देखते। पीठ ने आरोपित को दुष्कर्म और हत्या का दोषी पाया।
16 साल की उम्र में किया था अपराध
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अदालत ने यह बताया कि आरोपित ने सबसे पहले 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद उसके सिर पर पत्थर मार उसको मार डाला दी। 3 अगस्त के अपने आदेश में न्यायालय ने बताया कि ऐसे जघन्य अपराध नाबालिग को लेकर क्रूरता और उसके आपराधिक मनोविज्ञान को साफ़ करता है। न्यायालय ने बताया कि आरोपित ने जब उसकी हत्या की, तब वह 16 साल का था,आज वो 25 वर्ष का है।
भरना होगा 10 हजार का जुर्माना
न्यायालय ने बतया कि उसे रिहाई की आशंका साथ आजीवन कारावास की सजा मिल सकती है। सीसीएल की तरफ से हुए अपराधों के लिए न्यूनतम सजा भुगतने का निर्देश दिया जाता है। इसके बाद अदालत ने दोषी को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत अपराध के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 10 हजार रुपए का जुर्माना भी किया।









