इजरायल के एयर स्ट्राइक में अब तक 50 बंधकों की हुई मौत: हमास का बयान

हमास की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने गुरुवार को कहा कि इजरायली हमलों के कारण गाजा में मारे गए बंधकों की संख्या लगभग 50 हो गई है.

हमास की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने गुरुवार को कहा कि इजरायली हमलों के कारण गाजा में मारे गए बंधकों की संख्या लगभग 50 हो गई है. हालांकि, हमास के प्रवक्ता ने मारे गए लोगों के बारे में कोई और ब्योरा नहीं दिया.

गाजा:इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास के बीच जारी जंग (Israel Palestine Conflict) का गुरुवार को 20वां दिन है. 7 अक्टूबर को हमास के रॉकेट हमलों के बाद से इजराइली सेना ने गाजा पट्टी (Gaza Strip) में जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है. गुरुवार को इजरायली सेना ने गाजा में 250 जगहों पर हमला किया. इस दौरान उन्होंने हमास के ठिकानों, कमांड सेंटर, सुरंगों और रॉकेट लॉन्चर्स को निशाना बनाया. इसी बीच हमास ने एक बयान में कहा कि इजरायल के हमलों के कारण गाजा में मारे गए बंधकों की अनुमानित संख्या लगभग 50 है.

अल-कसम ब्रिगेड के टेलीग्राम अकाउंट के मुताबिक, हमास की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने गुरुवार को कहा कि इजरायली हमलों के कारण गाजा में मारे गए बंधकों की संख्या लगभग 50 हो गई है. हालांकि, हमास के प्रवक्ता ने मारे गए लोगों के बारे में कोई और ब्योरा नहीं दिया.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के सैनिकों ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को गाजा पट्टी में कई ठिकानों को निशाना बनाया. बताया गया है इजरायली सैनिक इस दौरान गाजा में पैदल ही घुस गए और कई टारगेट को हिट किया. माना जा रहा है कि इजरायली सेना आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर गाजा पट्टी पर जमीनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

इजरायल ने दक्षिणी गाजा में 48 जगहों पर की एयर स्ट्राइक

‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ के मुताबिक आज कुछ ही घंटों में इजरायल ने दक्षिणी गाजा में 48 जगहों पर एयर स्ट्राइक की है. इनमें 481 लोगों की मौत हो गई. ये वो लोग हैं जो इजराइल की उत्तरी गाजा छोड़ने की चेतावनी के बाद वहां आए थे. इससे पहले इजराइली सेना ने बताया कि नेवी ने खान यूनिस में एक मिसाइल पैड पर हमला किया. ये साइट मस्जिद और किंडरगार्टेन के एकदम पास में मौजूद थी. इस जंग में अब तक 7 हजार फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में 3 हजार बच्चे शामिल हैं.

गाजा में 1600 लोग लापता

रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा में 1600 लोगों के लापता होने की खबर है. इनमें 900 बच्चे शामिल हैं. कुछ लोग और बच्चों के इजरायली बमबारी में तबाह हुई इमारतों के मलबे में दबे होने की आशंका है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को बताया कि गाजा में फिलहाल सुविधाओं और खास तौर पर ईंधन की कमी के चलते 35 में से 12 अस्पताल बंद हो चुके हैं. 7 बड़े अस्पतालों में क्षमता से ज्यादा मरीज भर्ती हैं.

UN की तरफ से चलाए जा रहे 150 रिफ्यूजी कैम्प

इस बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) की तरफ से गाजा और आसपास के इलाकों में कुल मिलाकर 150 रिफ्यूजी कैम्प चलाए जा रहे हैं. इनमें 6 लाख से ज्यादा रिफ्यूजी मौजूद हैं. हैरानी की बात यह है कि गाजा में बमुश्किल राहत सामग्री पहुंच रही है. इसे बांटने के लिए जो वाहन हैं, उनमें फ्यूल ही नहीं है.
Accherishteyयह भी पढ़ें:

 

 

 

 

 

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!