दिल्ली में संपत्ति विवाद में 54 वर्ष के युवक की गोली मारकर हत्या, कार में मिला शव

देश की राजधानी दिल्ली में कथित संपत्ति विवाद को लेकर एक 54 वर्ष के युवक की उसके आवास के पास गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई.

देश की राजधानी दिल्ली में कथित संपत्ति विवाद को लेकर एक 54 वर्ष के युवक की उसके आवास के पास गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. एक अधिकारी ने मंगलवार को इस मामले की सुचना दी. रोहिणी सेक्टर 3 में एक सरकारी शराब की दुकान पर काम करने वाला धर्मवीर सोमवार की रात को घर पर लौट रहा था जब यह हादसा हुआ. अधिकारी ने बताया, की वह अपनी कार में बेहोश पाए गए और गोली लगने से उनका काफी खून निकल रहा था.

पुलिस ने कहा कि हादसे की जानकारी पीड़ित के बेटे ने बवाना पुलिस थाने में दी तथा धर्मवीर को उसी वक्त मृत बता दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘शुरू की जांच से संकेत मिलता है कि हत्या लंबे वक्त से चले आ रहे संपत्ति विवाद की वजह से.’ घर के लोगो ने कहा कि इलाके में एक प्लॉट को लेकर पहले भी झगड़ा हो चुका है. एक मामला दर्ज किया गया है.

दिल्ली एनसीआर में प्रॉपर्टी को लेकर हत्या का यह कोई पहला मामला नहीं है. कुछ महीने पहले भी राजधानी से सटे नोएडा में ऐसा ही मामला देखने को मिला था.  यहां प्रॉपर्टी विवाद में  एक युवक की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक नवेंद्र झा का नीरज गुप्ता नाम के किसी शख्स से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था और ये मामला कोर्ट में  भी था. ऐसे में पुलिस को उम्मीद है कि ये हत्या इसी विवाद का नतीजा थी.

सेक्टर 142 थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि नवेंद्र झा को देर शाम करीब सात बजे सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के पास गोली मार दी गई. जिसके बाद उन्हें नजदीकी फेलिक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!