दिल्ली एयरपोर्ट में शुरू हुई 5G की इंटरनेट सुविधा, मिलेगा कई गुना स्पीड का लाभ
दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर अब आपको इंटरनेट कि बेहतर सुविधा मिलने वाली है जहां टर्मिनल के अंदर यात्री 5G सेवा का लाभ उठा सकेंगे

देश में आधे से ज्यादा लोग हवाई यात्रा करते ही जिसके लिए वो एयरपोर्ट के जरिये फ्लाइट पकड़ते है। लेकिन कभी ऐसा ही होता है कि यात्रियों को ज्यादा देर तक फ्लाइट का इंतज़ार करना पड़ता है जिसके लिए अब अच्छी खबर सामने आयी है जहां दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 5G के लिए तैयार हो गया है। जानिए पूरी खबर
बता दें कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अब आपको इंटरनेट कि बेहतर सुविधा मिलने वाली है जहां अब दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (TSP) द्वारा सेवाओं को शुरू करते ही टर्मिनल के अंदर यात्री दुनिया की एडवांस मोबाइल सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इसके बारे में खुद दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड डायल ने इसकी जानकारी दी कि दिल्ली एयरपोर्ट को 5जी नेटवर्क के अनुरूप बना दिया है।
रिपोर्ट्स में बताया कि 5G नेटवर्क की वजह लोग अब एयरपोर्ट पर बैठकर 20 गुना तेज डेटा स्पीड या डेटा संचार नेटवर्क पर 50 गुना तेज डेटा स्पीड का लाभ उठा सकेंगे। जिसका मतलब है कि लोगों को तेज, सुरक्षित और आसान कनेक्टविटी मिलेगी।
ऐसे में बहुत से मोबाइल जिनमे 5जी की सुविधा होगी तो वो टर्मिनल 3 पर घरेलू प्रस्थान और अंतरराष्ट्रीय आगमन बैगेज क्षेत्र में और T3 आगमन और बहु-स्तरीय कार पार्किंग के बीच बेहतर सिग्नल, सहज कनेक्टिविटी और तेज डेटा स्पीड का फायदा उठा सकते हैं।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अनुसार एयरपोर्ट्स पर स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे गैजेट्स के उपयोग के लिए नेटवर्क में फास्ट स्पीड की मांग की जा रही है और इसी को देखते हुए IGI एयरपोर्ट 5G के लिए तैयार किया गया है। इससे लोगों को तेजी से डाउनलोड करने, स्ट्रीमिंग के दौरान शून्य बफरिंग की सुविधाएं देगा।
यह भी पढ़े: दिल्ली से शिमला जाना हुआ और भी आसान, आज से शुरू हुई पहली फ्लाइट










