दिल्ली के पंचशील विहार में 75 साल के बुजुर्ग घर में मिले मृत, जांच में जुटी पुलिस
देश की राजधानी दिल्ली के पंचशील विहार इलाके में बुधवार को 75 साल के बुजुर्ग युवक को अपने घर में मृत पाए गए. जानकारी के बाद पुलिस वहां

देश की राजधानी दिल्ली के पंचशील विहार इलाके में बुधवार को 75 साल के बुजुर्ग युवक को अपने घर में मृत पाए गए. जानकारी के बाद पुलिस वहां पर गयी और जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं और न ही किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि के संकेत मिले हैं. हालांकि, मृत्यु की सही वजह का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
एजेंसी के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मालवीय नगर पुलिस स्टेशन को एक PCR कॉल द्वारा मामले की जानकारी प्राप्त हुई. जानकारी प्राप्त होने के बाद पुलिस वहां पर गयी तो देखा कि कमरे में फर्श पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा था. मृतक की शिनाख्त 75 साल के प्रेम के रूप में हुई है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर काफी चोट के निशान नहीं मिले हैं और न ही किसी प्रकार की अप्राकृतिक गतिविधि के संकेत मिले हैं. हालांकि, पुलिस ने किसी भी आशंका को खारिज नहीं किया है और मामले की गहन जांच शुरू की.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना से संबंधित कोई सुराग मिल सके. वहीं स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.









