दिल्ली में 8 महीने की गर्भवती नाबालिग ने की आत्महत्या, तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
देश की राजधानी दिल्ली के पूठ खुर्द इलाके में 8 माह की गर्भवती एक किशोरी ने एक घर की तीसरी मंजिल से रूप पर छलांग लगाकर आत्महत्या

देश की राजधानी दिल्ली के पूठ खुर्द इलाके में 8 माह की गर्भवती एक किशोरी ने एक घर की तीसरी मंजिल से रूप पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने वीरवार को यह सुचना दी। किशोरी (17) अपनी बहन के घर की छत से कथित तौर पर छलांग लगाने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसके बाद पहले उसे पास के एक चिकित्सक के पास लेकर जाया गया, जिसने उसे रोहिणी के भगवती अस्पताल रेफर किया, जहां उसे इलाज के दौरान उसकी मौत हुई।
पुलिस ने कही ये बात
यह हादसा 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे की है। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी के अनुसार, “युवती पिंकू नामक एक लड़के के साथ सहजीवन में रहती थी। पिंकू मजदूरी किया करता था। लड़की और आरोपी दोनों बिहार के एक ही गांव के मूल रहने वाले थे और पूठ खुर्द में रह रहे थे।” डीसीपी ने बताया “किशोरी की बड़ी बहन ने अपने बयान में आरोप किया है कि पिंकू नाबालिग को जबरदस्ती अपने साथ रखता था और उसकी इच्छा के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।”
यूपीएससी छात्र ने की आत्महत्या
बता दें कि पिछले दिनों ही दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में UPSC की तैयारी कर रहे एक युवक ने खुदकुशी कर ली। छात्र ने सुसाइड नोट में खुदकुशी के लिए खुद ही जिम्मेदार हु। मृतक छात्र की शिनाख्त 25 साल के जम्मू के रहने वाले तरुण ठाकुर से हुई है। पुलिस के अनुसार, राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन को 19 जुलाई यानी शुक्रवार की शाम 21/31 ओल्ड राजिंदर नगर पर थाना राजेंद्र नगर में आत्महत्या की पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल मिलने पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो तरुण ठाकुर का शव छत के पंखे से कपड़े के एक टुकड़े से लटका हुआ मिला।









