80 साल की बुजुर्ग महिला का रेता गला, चाकू से किया वार, CCTV में कैद

राजधानी दिल्ली में बुजुर्ग महिला को बंधकर बनाकर लूटपाट करने का एक मामला सामने आया है। आरोपी ने विरोध करने पर बुजुर्ग महिला का गला रेत...

राजधानी दिल्ली के जीटीबी एंक्लेव इलाके में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर घर में लूटपाट करने का मामला सामने आया है। महिला का एक जानकार युवक घर में बहाने से दाखिल हुआ और बाद में बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने बुजुर्ग महिला के गले और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चाकू से वार कर दिया।

बाद में पीड़ित महिला से सोने की चेन, कंगन, अंगूठी व कुंडल, पर्स और अन्य सामान लूटकर फरार हो गया। जब महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसी पीड़ित महिला के घर पहुंचे। बाद में एंबुलेंस की मदद से पीड़िता जे. सुशीला (80) को जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान ले लिया है और लूटपाट के दौरान जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है

और आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की मदद से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पीड़ित जे.सुशीला अकेली ही पॉकेट-बी, एलआईजी (LIG) फ्लैट, जीटीबी एंक्लेव में रहती हैं। पीड़िता के पति रेलवे में नौकरी करते थे। करीब 17 वर्ष पहले उनकी मौत हो गई थी। पीड़िता का बेटा अपने परिवार के साथ मुंबई में रहता है।

सुशीला भजन-कीर्तन भी कराती हैं। रविवार शाम को उन्हें झिलमिल स्थित एक सांई मंदिर में भजन के लिए जाना था। इस दौरान उनके एक जानकार गोविंद राजन और जय लक्ष्मी का बेटा गोपी पीड़िता के घर पहुंचा। गोविंद और जय लक्ष्मी उनको धार्मिक कार्यक्रम में मिलते हैं। घर में दाखिल होने के बाद गोपी ने सुशीला से पीने के लिए पानी मांगा। पानी पीने के बाद अचानक आरोपी गोपी ने मेन गेट का दरवाजा बंद कर लिया।

इसके बाद चाकू निकालकर पीड़िता सुशीला को दिखाते हुए उनसे चेन लूटने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी गोपी ने चाकू से उनकी गर्दन पर हमला कर दिया। इसके बाद महिला के कंगन उतारने के लिए आरोपी ने पीड़िता की कलाईयों पर भी चाकू से वार कर दिया। बाद में आरोपी ने जबरन कंगन, अंगूठी व कुंडल और घर में रखा पर्स और अन्य सामान भी लूट लिया।

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे की फुटेज में आरोपी कैद मिला है। उसके आधार पर पुलिस आरोपी गोपी की तलाश में जुटी है। सुशीला का हॉस्पिटल में इलाज जारी है, जहां पीड़िता की हालत स्थिर बनी हुई है।

Anupama Musical Events

यह भी पढ़े: अगर चला रहे है ऐसी कार तो हो जाएं सावधान, दिल्ली सरकार ने दी चेतावनी!

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!