भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच दिल्ली एयरपोर्ट से 90 फ्लाइट हुई रद्द, जानें डिटेल्स

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात चल रहे हैं। जिस बीच दिल्ली में

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात चल रहे हैं। जिस बीच दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से काफी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। यह सुचना के मुताबिक, सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक 90 फ्लाइट रद्द हुई है। दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाली 52 फ्लाइट कैंसिल हुई है। जिनमें से दिल्ली से जाने वाली 46 फ्लाइट और आने वाली 33 घरेलू उड़ाने तक रद्द हुई। वहीं, अलग-अलग देशों से आने वाली 6 और दिल्ली से अलग-अलग देशों को जाने वाली 5 उड़ानें कैंसिल हुई।

एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

तनाव के बीच घरेलू एयरलाइनों ने 10 मई तक की सभी उड़ानें कैंसिल कर दीं और यात्रियों को हवाईअड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति देखने की सलाह दी। एयरलाइनों ने कहा है कि यात्री किसी भी परेशानी से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। जब ​​तक हालात पहले जैसे नहीं हो जाते, हम ट्रेन या बस का प्रयोग कर सकते हैं।

देश के कई एयरपोर्ट बंद

बता दें कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी शिविरों पर देश के मिसाइल हमलों के बाद अगले कुछ दिनों के लिए भारत भर के काफी हवाई अड्डे वाणिज्यिक उड़ानों के लिए बंद हैं। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट, अकासा एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइनों की सैकड़ों उड़ानें कैंसिल की गई हैं।

प्रभावित भारतीय हवाई अड्डों में श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवारा, पठानकोट, भुंतर, शिमला, गग्गल, धर्मशाला, किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, मुंद्रा, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, कांडला, केशोद, भुज, ग्वालियर और हिंडन शामिल हैं। मुख्य रूप से सैन्य चार्टर के लिए उपयोग किए जाने वाले हवाई अड्डों को भी बंद कर दिया गया है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!