रात का खाना खाते समय टीवी देखते हैं 97 फीसदी भारतीय: रिपोर्ट

भारत में टीवी देखने के रुझानों पर नीलसन आईक्यू और अमेजन के सर्वे में कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। इसके अनुसार, 78 प्रतिशत लोग स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप की तुलना में स्ट्रीमिंग स्टिक, स्मार्ट टीवी और सेट-अप बॉक्स से टीवी पर ऑनलाइन सामग्री स्ट्रीम करना पसंद करते हैं।
भारत में आज के समय में टीवी पर ओटीटी ऐप्स देखना काफी पसंद किया जाता है। भारत में टीवी देखने के ट्रेंड को लेकर कई दिलचस्प खुलासे हुए हैं। ये खुलासे नीलसन आईक्यू और अमेजन ने एक सर्वे में किए हैं, जिसमें टीवी देखने को लेकर काफी दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 78 प्रतिशत लोग स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप की तुलना में स्ट्रीमिंग स्टिक, स्मार्ट टीवी और सेट-अप बॉक्स से टीवी पर ऑनलाइन सामग्री स्ट्रीम करना पसंद करते हैं।
वीकेंड पर 5 घंटे टीवी देखते हैं भारतीय
सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करीब 66 प्रतिशत लोग हर वीकेंड पर करीब 5 घंटे तक टीवी पर कंटेंट देखते हैं, जो सप्ताह के दिनों में घटकर 3 घंटे से भी कम रह जाता है। वहीं, 97 फीसदी लोग अपने परिवार के साथ डिनर पर बैठना और टीवी देखना पसंद करते हैं। कॉमेडी भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कंटेंट है। इसके बाद खेल, थ्रिलर, रोमांस, हॉरर और इंटरनेशनल शो होते हैं।
यहं भी पढ़ें:- इंस्टाग्राम पर भेजा गलत मैसेज! घबराऐ नहीं इस तरह से करें सही










